-
Advertisement
महारानी एलिजाबेथ II के इस्तेमाल किए गए टीबैग की हो रही नीलामी, इतनी है कीमत
Last Updated on September 10, 2022 by Neha Raina
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मृत्यु के वक्त शाही परिवार के लगभग सभी सदस्य उनके पास पहुंच गए थे। महारानी का अंतिम संस्कार 10 दिन के राजकीय शोक के बाद बाद किया जाएगा। अब महारानी के निधन के बाद लोग उनके 70 साल के शासनकाल को सेलिब्रेट करने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल की गई असामान्य वस्तुओं का ऑक्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-महारानी एलिजाबेथ के पास थी अरबों की संपत्ति, ऐसे होती है राजघराने की कमाई
बता दें कि ईबे पर महारानी का एक टीबैग (Tea Bag) लिस्ट किया गया है। इस टीबैग के बारे में दावा किया जा रहा है कि इस टीबैग को 1998 में विंडसर कैसल से कथित रूप से स्मगल किया गया था। इस टीबैग को ईबे पर 12 हजार डॉलर यानी 95 लाख रुपए से ज्यादा कीमत में बेचा जा रहा है।
जानिए कौन थीं महारानी एलिजाबेथ
महारानी एलिजाबेथ का जन्म लंदन में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई घर पर ही प्राइवेट टीचर के जरिए हुई थी। 1936 में उनके पिता ने एडवर्ड अष्टम के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। उस समय महारानी एलिजाबेथ राज्य की उत्तराधिकारी हो गई थीं। 1953 में महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक हुआ। महारानी के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई अहम बदलाव हुए।