-
Advertisement
किरण मजूमदार शॉ को ऑस्ट्रेलिया ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Last Updated on January 18, 2020 by
नई दिल्ली। बायोकॉन की चेयरपर्सन और अरबपति किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ (Order of australia) से सम्मानित किया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा है। सिद्धू ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध मज़बूत बनाने में किरण के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस जवान की जान बचाने को बर्फीले रास्ते में 4 घंटे में 7 किमी पैदल सफर
शुक्रवार को बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में मजूमदार-शॉ को जनरल डिवीजन में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एएम) की एक मानद सदस्यता प्रदान की गई। फेडरेशन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया की पूर्व छात्रा मजूमदार शॉ बायोकॉन की संस्थापक हैं, जो भारत की सबसे बड़ी जैव-दवा कंपनियों में से एक है। किरण मजूमदार शॉ ने ट्वीट कर कहा, ये अवॉर्ड पाकर खुश हूं। बता दें कि मजूमदार-शॉ ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाली चौथी भारतीय नागरिक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियन ग्लोबल एलुमनाई एंबेसडर मजूमदार-शॉ को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच उद्योग अकादमिक सहयोग के लिए उनके निरंतर और महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।