- Advertisement -
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदीपुर जिले के गुरेज सेक्टर (Gurez sector) में गुरुवार रात हुई बर्फ़बारी के बाद खंडीयाल गांव में हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। इसकी चपेट में आने से 30 घर तबाह हो गए। मौके पर मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। अभी भी यहां करीब 6 से 7 फीट जमी हुई है। हालांकि, इस घटना से तब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरेज वैली के खंडीयाल गांव में भारी बर्फ़बारी के चलते पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और भूस्खलन (Landslide) के कारण जम्मू-श्रीनगर (Jammu Srinagar) हाईवे बंद है। रामबन जिले में तो करीब 20 जगह भूस्खलन हुआ। कुछ गाड़ियां मलबे के साथ बह गईं। बताया जा रहा है कि रामबन (Ramban) में रास्ता बंद होने के कारण करीब 140 वाहन फंस गए हैं। करीब 300 टूरिस्ट के अब तक फंसे होने की भी खबर है। गुरेज़ के अलावा मोमपस्सी में भूस्खलन की खबर है। खतरे को देखते हुए डेढ़ दर्जन मकानों को खाली कराया गया है।
- Advertisement -