-
Advertisement
पीओके में हिमस्खलन के कारण 24 घंटे में 57 लोगों की मौत, कई लोग लापता
Last Updated on January 14, 2020 by
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) (POK) में 24 घंटे में हिमस्खलन (Avalanche) के कारण कम-से-कम 57 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ और नीलम घाटी इलाके से हिमस्खलन की सूचना भी मिली। एक अधिकारी ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिमस्खलन व भूस्खलन के चलते बलूचिस्तान में 14 और पंजाब में कम से कम सात लोगों की जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: बाथरूम में नहाने गई महिला का फिसला पैर, करंट लगने से गई जान
खराब मौसम में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया है और देशभर में करीब 75 लोगों की मौत हो गई है। गुलाम कश्मीर में हुई बर्फबारी ने पिछले 50 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को मीडिया में आई खबरों में बताया गया था कि पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान के कई हिस्सों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। खबर में बताया गया है कि मूसलाधार बारिश से सियालकोट, गुजरात और पंजाब के कुछ अन्य शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।