-
Advertisement
त्रिलोकीनाथ उदयपुर बाई पास मार्ग पर हिमस्खलन, सड़क ठप
Last Updated on February 24, 2021 by saroj patrwal
केलांग। लाहुल-स्पीति के त्रिलोकीनाथ उदयपुर बाई पास मार्ग (Trilokinath Udaipur Bypass) पर हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन (Avalanche) के चलते सड़क भी बंद पड़ गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि हिमस्खलन (Avalanche) में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन हिमस्खलन के कारण लाहुल (Lahul) की पटन घाटी में त्रिलोकीनाथ मार्ग ठप (Triloknath) पड़ गया है। जानकारी के अनुसार हिमस्खलन के कारण सड़क बंद होने से लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें :- Lahaul-Spiti: मूलिंग पुल के पास हिमस्खलन, बाल-बाल बचे वाहन; केलांग-मनाली मार्ग अवरुद्ध
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क बहाली का कार्य कर रही है। आपको बता दें कि ऊपरी क्षेत्रों में पहले ही हिमस्खलन की आशंका जताई गई थी। मौसम खराब होने के चलते लाहुल-स्पीति प्रशासन ने भी पहले ही पर्यटकों के लाहुल-स्पीति (Lahul-Spiti) आने पर रोक लगा चुका है। मौसम को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने भी अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए बंद कर दी थी, लेकिन आज मौसम साफ हुआ तो बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए पर्यटकों को टनल की तरफ आवाजाही की अनुमति दी गई। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप के मुताबिक हिमस्खलन के कारण सड़क बाधित हुई थी, जिसे बहाल करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।