Home»HP-1 • कुल्लू» अटकी सांसेंः ग्रिफ की कॉलोनी को छूता निकला ग्लेशियर
अटकी सांसेंः ग्रिफ की कॉलोनी को छूता निकला ग्लेशियर
Update: Friday, February 22, 2019 @ 10:32 PM
- Advertisement -
कुल्लू। जिला के कंगनीनाला में हिमस्खलन (Avalanche) होने की ख़बर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को सोलंगनाला से करीब पांच किलोमीटर रोहतांग टनल (Rohtang Tunnel) की तरफ कंगनीनाला के पास ग्लेशियर (Glacier) गिरने की जानकारी है। इससे ग्रिफ (सीमा सड़क संगठन) की कॉलोनी बाल-बाल बच गई है।
हालांकि, हिमस्खलन होने से शाम के समय से यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रोहतांग टनल के निर्माण में लगे मजदूरों और ग्रिफ की कॉलोनी के कौने से होकर यह ग्लेशियर गुजरा। इसके चलते यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।