-
Advertisement
Baba Bhootnath || Mandi || Mahashivratri
Last Updated on January 19, 2023 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश देव भूमि है और यहां पर हर प्रकार के त्योहारों को बड़े ही उत्साह और परंपरा के अनुसार मनाया जाता है। इसी के चलते छोटी काशी मंडी में आने वाली महाशिवरात्रि तक अब परंपरा के अनुसार तारा रात्रि से बाबा भूतनाथ पर जल का अभिषेक नहीं किया जाएगा। शुक्रवार रात से ही बाबा भूतनाथ पर पूजा अर्चना करने के बाद करीब एक माह तक केवल मक्खन का लेप लगाया जाएगा। जिसमें बाबा भोलेनाथ के देश में प्रसिद्ध व ऐतिहासिक मंदिरों में विराजमान रूपों को मक्खन के साथ उकेरा जाएगा। जिससे महाशिवरात्रि तक बाबा भोलेनाथ के कई रूपों के दर्शन छोटी काशी में भक्तों को करने के लिए मिलेगें।