-
Advertisement
आश्रम में सेवा करने गई Baddi की दो लड़कियों से बाबा ने किया दुष्कर्म
Last Updated on January 29, 2020 by Deepak
बद्दी। हरियाणा के एक आश्रम में हिमाचल (Himachal) की दो नाबालिगों (Minors) के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद आश्रम से बाबा फरार हो गया है। इस घटना की शिकायत पंचकूला स्थित महिला थाना में दर्ज करवाई गई है। दोनों लड़कियां बद्दी की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: डॉक्टर से छेड़छाड़ केस में पुलिस जांच पूरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट भेजी Closure report
पुलिस के अनुसार बद्दी (Baddi) की रहने वाली 12 व 14 साल की दो लड़कियां अपने भाई के साथ कालका के रायपुररानी में छोटा त्रिलोकपुर आश्रम गई थी। लड़कियों का कहना है कि दोनों को वहां पर सेवा करने के लिए बुलाया था। लड़कियों का आरोप है कि इस दौरान तीन दिनों तक उनके साथ दुष्कर्म किया गया। यहां तक कि भाई से भी मिलने नहीं दिया। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी बाबा को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं।