-
Advertisement
Baddi | Women Police | Missing Teenager
Last Updated on January 8, 2024 by sintu kumar
महिला थाना बद्दी की टीम ने एक प्रवासी परिवार के लापता बेटे को चंद घंटों में तलाशा कर परिवार को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, 17 साल का लड़का स्कूल गया था और घर वापिस नहीं आया है। सूचना मिलने के तुरन्त महिला पुलिस ने लड़के की तलाशा शुरू की। महज 3 घंटे में पुलिस ने किशोर को डोरियां गांव से सुरक्षित ढूंढ निकाला। थाना प्रभारी नरपत राम ने कहा कि गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित ढूंढ कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है और भविष्य में भी अगर किसी का अपना खो जाता है तो बद्दी पुलिस उनकी सहायता के लिए मौजूद है।