- Advertisement -
शिमला। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने पति अर्जुन पुरस्कार विजेता पारूपल्ली कश्यप के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में भेंट की। सायना नेहवाल और उनके पति ने सीएम जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की। सायना नेहवाल ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत से खिलाड़ी कोचिंग के लिए हैदराबाद और बैंगलुरू जाते हैं। जबकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग उन्हें उत्तर भारत में ही मिल जानी चाहिए।
- Advertisement -