-
Advertisement
दस लाख रुपये की हकदार बनी Himachal की यह पंचायत, निर्विरोध चुनी
Last Updated on December 24, 2020 by Vishal Rana
मंडी। जिला मंडी (Mandi) के सराज क्षेत्र की बहलीधार पंचायत के लोगों ने सर्वसम्मति का परिचय देते हुए आज निर्विरोध रूप से पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव कर लिया। सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से सभी प्रतिनिधियों का चयन करने वाली यह जिला की पहली पंचायत (Panchayat) बन गई है। आज पंचायत के लोगों ने आम सभा बुलाकर पूरी पंचायत का सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया। इसमें गुलाब सिंह को प्रधान, बख्शी राम ठाकुर को उपप्रधान, बेगमा देवी, लुदरा देवी, रूप सिंह और मस्तराम को वार्ड सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव: #Kangra, मंडी और Una में 86 ने दाखिल किए नामांकन
बता दें कि प्रधान और उपप्रधान बीजेपी (BJP) समर्थित हैं और इस बार यहां प्रधान पद की सीट अनारक्षित थी। हालांकि अभी प्रशासन को इसकी अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है, जिस कारण पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पंचायत के लोगों ने सर्वसम्मति का परिचय देते हुए अपने भावी प्रतिनिधियों का चयन कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में और पंचायतों में भी सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने का प्रयास किया जा रहा है। निर्विरोध के रूप में चुनाव करने पर पंचायत को 10 लाख रुपये मिलेंगे।