- Advertisement -
नई दिल्ली। बकरीद (Bakrid) यानी बकरे की कुर्बानी देकर मनाया जाने वाला त्योहार। इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन बकरे की बलि दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बकरीद के दिन कुछ लोग बकरे के अलावा ऊंट की भी बलि देते हैं। हालांकि ऊंट की बलि देने का यह रिवाज कुछ ही जगहों पर है। बता दें कि मीठी ईद के ठीक 2 महीनों बाद बकरीद आती है। यह त्योहार मुस्लिम समुदाय में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
इस त्योहार पर बकरे की कुर्बानी देने के पीछे की एक कहानी है। बताया जाता है कि अलैया सलाम नाम के एक आदमी को एक दिन सपने में अल्लाह आए और उन्होंने सलाम से अपने बेटे इस्माइल को कुर्बान करने को कहा। सलाम अल्लाह की बात मानकर अपने बेटे को कुर्बान करने लगा। तभी अल्लाह के फरिशतों ने इस्माइल को छूरी के नीचे से हटाकर उनकी जगह एक मेमने को रख दिया। इस तरह सलाम के हाथों मेमने की कुर्बानी दी गई। जिसके बाद अल्लाह इस कुर्बानी से राजी हो गए। कुर्बानी देते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाता है कि बकरे को कोई बीमारी न हो, वह दुबला- पतला न हो और न ही वह छोटी उम्र को हो।
- Advertisement -