-
Advertisement
चंबा: Pension की आस लिए दुनिया छोड़ गई स्वतंत्रता सेनानी की 116 वर्षीय विधवा
Last Updated on January 30, 2020 by Deepak
चंबा। स्वतंत्रता सेनानी (freedom fighter) उधो राम की विधवा बलितो देवी का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया गया। चुवाड़ी उपमंडल की 116 वर्ष की बलितो देवी का गत रोज निधन हो गया था। स्थानीय विधायक बिक्रम जरयाल (Bikram Jaryal) ने मृतका को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी बचन सिंह भी मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी उधो राम की पत्नी बलितो देवी की 116 साल की उम्र में पेंशन के इंतज़ार में आंखे बंद हो गईं।
यह भी पढ़ें: नीची जाति का ताना देकर बहू को घर में नहीं घुसने दे रहे ससुराल वाले, Case दर्ज
चुवाड़ी उपमंडल की ग्राम पंचायत बिन्ना निवासी बलितो देवी को मिलने वाली पेंशन सितंबर 2015 में बंद हो गई थी। इसके बाद लंबे समय तक मृतका ओर परिजन सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। लेकिन, पेंशन बहाल नहीं हो पाई। लिहाज़ा बलितो देवी आखिरी सांस तक पेंशन की राह देखती रही।
उधर, जब इस संदर्भ में तहसील कल्याण अधिकारी सुरेशना महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि बलितो देवी के सैनिक कल्याण बोर्ड से पेंशन मिलनी थी। उन्हे सैनिक कल्याण बोर्ड से पेंशन न लगने बारे पूछने पर उन्होंने इसकी जानकारी न होने की बात कही। लिहाज़ा इसमें चाहे लापरवाही किसी भी विभाग की हो लेकिन देश की आजादी के लिए लड़ने वालों के परिवारों के प्रति उदासीन रवैया दुःखद है।