-
Advertisement
#RepublicDay : राजपथ परेड में बांग्लादेश की सैनिक टुकड़ी भी हुई शामिल, देखें समारोह की झलकियां
Last Updated on January 26, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। दिल्ली में राजपथ (Rajpath) पर देश का 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) धूमधाम से मनाया गया। राजपथ पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने ध्वजारोहण किया। खास बात ये रही कि राजपथ में परेड (Rajpath Prade) में बांग्लादेश के सशस्त्र बलों (Bangladesh Armed Forces) की टुकड़ी भी शामिल रही। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की इस टुकड़ी में 122 जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। दरअसल भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) के बीच राजनयिक संबंधों के पचास साल पूरे हुए हैं। इसलिए बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की टुकड़ी गणतंत्र दिवस पर राजपथ परेड में शामिल हुई है।
यह भी पढ़ें: Republic Day Live : राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया, परेड शुरू
गणतंत्र दिवस की परेड पर तीसरा बार किसी दूसरे देश की सैन्य टुकड़ी हिस्सा ले रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 2016 में फ्रांस, 2017 में सुयक्त अरब अमीरात की सैन्य टुकड़ी ने भी गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया था। राजपथ पर आयोजित हुई परेड की कमांड जनरल ऑफिसर कमांडिंग दिल्ली एरिया लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने की। राजपथ पर आयोजित परेड में सेकेंड इन कमान अधिकारी मेजर जनरल आलोक कक्कड़ रहे। 72वें गणतंत्र दिवस की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर ध्वजारोहण से की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद परेड की शुरुआत हुई।
इन राज्यों ने निकाली झांकियां
आत्मनिर्भर भारत अभियान थीम लेकर भारत के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने अपनी झांकी में कोरोना वैक्सीन की विकास प्रक्रिया दर्शाई। इसके अलावा सशस्त्र बलों की झांकी, 17 राज्यों की झांकियां और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों की नौ झांकियां व अर्धसैनिक बलों और रक्षा मंत्रालय की छह झांकियां भी निकाली गईं। राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी भी दिखाई गई। इसमें अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मॉडल दिखाया गया। झांकी में सबसे आगे रामायण की रचना करते महर्षि वाल्मीतकि को भी दिखाया गया था।
समारोह में फ्लाइपास्ट की शुरुआत एक डकोटा वायुयान, दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों के रूद्र फॉरमेशन के साथ हुई। 1947 में दुश्मन देश के सैनिकों को सीमा से बाहर खदेड़ने में इसने बड़ी भूमिका निभाई थी। राफेल विमान के फ्लाइपास्ट के साथ राजपथ पर 72वें गणतंत्र दिवस की परेड का समापन हुआ। इसे शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह उड़ा रहे थे। इससे पहल राफेल ने एकलव्य फॉर्मेशन की भी अगवाई की।
राफेल के साथ दो जगुआर और दो मिग-29 लड़ाकू विमान भी थे। वायुसेना के मार्चिंग दस्ते के बाद वायुसेना की झांकी राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजरी। झांकी में लड़ाकू विमान SU30 MK1 दिखाया गया। झांकी में रोहिणी रडार का भी मॉडल शामिल किया गया था। इस झांकी की थीम शान से आसमान को छुते हुए थी। वायुसेना की झांकी में महिला फाइटर पायलट भी मौजूद थीं। राफेल के फ्लाइ पास्ट के बाद अब राष्ट्रपति के अंगरक्षक लौट आए और एक बार फिर राष्ट्रपति को सलामी के बाद विशेष घुड़सवार गार्ड्स राष्ट्रपति को वापस राष्ट्रपति भवन ले गए. इसके बाद प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए उपराष्ट्रपति, पीएम, रक्षा मंत्री एक एक करके वापस गए।