-
Advertisement
बांग्लादेशी डॉक्टर ने खोजा Covid-19 के इलाज के लिए प्रभावी दवा कॉम्बिनेशन; 4 दिन में ठीक हुए संक्रमित
ढाका। दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच प्रतिष्ठित बांग्लादेशी क्लिनीशियन डॉ मोहम्मद तारेक आलम ने Covid-19 के इलाज के लिए प्रभावी दवा कॉम्बिनेशन (effective drug combination) खोजने का दावा किया है। टीम ने बताया कि दो अलग-अलग दवाओं को जब मिक्स करके उस पर रिसर्च किया गया तो कोरोन वायरस के तीव्र लक्षणों वाले रोगियों को ठीक करने में आश्चर्यजनक परिणाम मिला है और दवा लेने वाले संक्रमित लोग 4 दिन में ठीक हो गए।
यह भी पढ़ें: CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की Pending Exams की डेटशीट, जाने कब शुरू होंगे पेपर
जानें किन दवाओं के कॉम्बिनेशन से सफल इलाज का दावा कर रही टीम
डॉ मोहम्मद तारेक आलम के नेतृत्व में काम करने वाली मेडिकल टीम (Medical Team) ने दावा किया है कि दो दवाओं-आइवरमेक्टिन और डॉक्सीसाइक्लीन के कॉम्बिनेशन ने कोरोना वायरस के इलाज में ‘शानदार’ नतीजे दिए हैं। डॉ तारेक आलम ने बताया कि दोनों दवाओं के कॉम्बिनेशन को लेने वाले संक्रमित लोग 4 दिन में ठीक हो गए और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं दिखे। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब पूरी दुनिया कोविड-19 का तोड़ ढूंढ़ने में लगी है और अब तक सफलता न मिलनेसे विश्व के चिकित्सा विशेषज्ञ हताश हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE: 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को पहनना होगा Mask; जानिए नए निर्देश
60 रोगियों को दी गई दवा, सभी पूरी तरह ठीक हुए
डॉ ने बताया कि हमें शानदार परिणाम मिले हैं। कोविड-19 के 60 रोगियों को दो दवाओं का मिश्रण दिया गया और वे सभी ठीक हो गए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों को आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली प्रोटोजोआ रोधी दवा ‘इवरमेक्टिन’ की एक खुराक एंटीबायोटिक दवा ‘डॉक्सीसाइक्लिन’ के साथ देने के लगभग चमत्कारी परिणाम निकले। बकौल आलम, मेरी टीम ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को सिर्फ दो दवाएं दीं जिनको शुरू में श्वसन से जुड़ी तथा अन्य संबंधित समस्याएं थीं और जो बाद में संक्रमण की पुष्टि हुयी। उन्होंने आगे कहा कि हम दवा के मिश्रण के प्रभाव के बारे में 100 प्रतिशत आशावान हैं।
