-
Advertisement
पत्नी और चालक सहित Institutional Quarantine हुए हिमाचल के यह विधायक
बंजार। चंडीगढ़ पीजीआई से लौटने के बाद कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी पत्नी और चालक समेत संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) हो गए हैं। विधायक सुरेंद्र शौरी अपनी पत्नी के चेकअप के लिए 22 मई को चंडीगढ़ पीजीआई (PGI) गए थे। तीन दिन चंडीगढ़ रहने के बाद जब वह बंजार लौटे तो उसके बाद वे 14 दिन के लिए क्वारंटाइन हो गए।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र से परौर पहुंचे 51 लोग पाए Symptomatic, लिए कोरोना सैंपल
वह बंजार के शाईरोपा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में हैं। लिहाजा वह पिछले दो दिन से इस क्वारंटाइन सेंटर में समय बिता रहे हैं। विधायक सुरेंद्र शौरी ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा है कि वे ऑनलाइन वर्चुअल मीडिया (Online Virtual Media) के माध्यम से पूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्य देखेंगे और जिन भी विभागों में बात करनी होगी, वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

