- Advertisement -
अचानक अगर आपके सामने नोटों की बारिश होने लगे तो आप क्या करेंगे, या तो पुलिस को सूचित करेंगे या पैसे लूटने में लग जाएंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया ब्राजील (Brazil) में। यहां पर बैंक लूटने (Bank robbery) के बाद लुटेरों ने सड़कों पर नोटों की बारिश कर दी और आम लोग नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े। लुटेरों ने ऐसा इसलिए किया ताकि सड़कों पर लोगों की भीड़ खड़ी हो जाए और पुलिस जल्दी से उन्हें नहीं पकड़ सके।
ये मामला ब्राजील के सैन्टा कैटरीना (Santa Catarina) राज्य का है। एक दिसंबर की रात राइफल से लैस दो दर्जन से अधिक लुटेरों ने यहां करीब चार बैंकों को लूट लिया। इस दौरान करीब छह लोगों को बंधक बनाकर भी रखा गया। सभी लुटेरों ने काले कपड़े पहन रखे थे। उन्होंने देर रात में घटना को अंजाम दिया। पुलिस और लुटेरों के बीच गोलीबारी भी हुई और कम से कम दो लोग घायल हो गए। इनमें एक पुलिस अधिकारी शामिल है। लुटेरों ने कुल कितने रुपयों की लूट की, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
December 1: People take money scattered on the floor after a mega robbery in the city of Criciúma – Brazil. Despite the tragedy, Christmas will be better for many people in need. The gang looks specialized and was armed with Bazooka.pic.twitter.com/4UTiavPir7
— Zel Florizel?️O PL 3877/2020 VAI FERRAR O BRASIL (@ZellFlorizel) December 1, 2020
लूट में करीब 30 अपराधी शामिल थे जो 10 कारों से आए थे। लुटेरों ने शहर के कई रास्तों को बंद कर दिया था ताकि पुलिस जल्दी नहीं पहुंच सके। हालांकि, बाद में लूट में शामिल चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट के कुछ नोटों को भी बरामद कर लिया है। शहर के मेयर सी साल्वारो ने ट्विटर पर लिखा कि काफी तैयारी से आए लुटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में ही रहें। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़कों पर नोटों की बारिश किसी मूवी के सीन की तरह थी और उसे लूटने के लिए इकट्ठे हो गए थे।
- Advertisement -