- Advertisement -
नई दिल्ली। अगर आपको आए दिन बैंक (Bank) से जुड़े कामों को लेकर बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है। दरअसल इस बार नवंबर के महीने में कुल 12 दिनों तक बैंकों में ताला जड़ा रहेगा। जिसके कारण आम आदमी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर (November) महीने में कई गुरु नानक जी के जम्मदिन, ईद जैसे कई त्योहार हैं इन दिनों में बैंकों में छुट्टि (Holiday) होगी। वहीं नवंबर महीने में 4 से 5 दिन अलग-अलग राज्यों में अलग – अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे। तो आइये जान लेते हैं कि इस महिने में किस वजह से और किस दिन बैंक बंद (Closed) रहने वाले हैं।
1 नवंबर, शुक्रवार को हरियाणा दिवस के चलते हरियाणा में छुट्टी थी और बैंक बंद थे।
1 नवंबर, शुक्रवार को कर्नाटक राज्योत्सव भी मनाया जाता है इस दिन कर्नाटक में छुट्टी होती है।
2 नवंबर, शनिवार – छठ पूजा के चलते उत्तर प्रदेश, आसाम, हरियाणा और बिहार में छुट्टी है
3 नवंबर, रविवार, सभी राज्यों में छुट्टी है।
8 नवंबर, शुक्रवार , मेघालय में वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा। इसके लिए वहां छुट्टी होगी
9 नवंबर, महीने का दूसरा शनिवार, सभी राज्यों में छुट्टी है।
10 नवंबर, रविवार –को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे
11 नवंबर, सोमवार को गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है इसके चलते बैंकों में छुट्टी होगी।
12 नवंबर, मंगलवार को ओडिसा में रस पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
17 नवंबर , रविवार, सभी राज्यों में छुट्टी है।
23 नवंबर, शनिवार को मेघालय में सेंग कट स्नेम पर्व मनाया जाएगा।
24 नवंबर , रविवार, सभी राज्यों में छुट्टी है।
26 नवंबर, मंगलवार को कर्नाटक में नरक चतुर्दशी की छुट्टी रहती है।
- Advertisement -