-
Advertisement
March: होली पर लगातार 6 दिन बंद रह सकते हैं Bank, महीने में 14 दिनों तक लटका रहेगा ताला
Last Updated on March 1, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। आज रात 12 बजने के साथ ही साल 2020 का तीसरा महीना यानी मार्च (March) शुरू हो गया है। इस महीने में होली (Holi) जैसा महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को कैश की आवश्यकता के लिए बैंक (Bank) का रुख करना पड़ेगा। वहीं इस महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने की वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सबसे बड़ी दिक्कत वाली बात ये है कि इस साल होली पर बैंक लगातार 6 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में न केवल बैंकों में कामकाज ठप्प रहेगा बल्कि ATM में भी केश की किल्लत हो सकती है।
बात दें कि हड़ताल और छुट्टियों को लेकर 10 मार्च से 15 मार्च तक बैंकों का काम काज प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि अभी तक हड़ताल होने या न होने के बारे में सरकार या यूनियन की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई। मार्च में 1, 8, 15, 22, 29 तारीख को कुल पांच रविवार हैं। 10 मार्च को होली और 25 को गुडी पाड़वा के साथ 11 से 13 मार्च तक हड़ताल है।
यह भी पढ़ें: ‘जिस पार्टी में अनुराग ठाकुर जैसे नेता उससे दूरी भली’- कहकर एक्ट्रेस ने BJP से दिया इस्तीफा
यहां जानें किस दिन और किस कारण से बंद रहेंगे बैंक
- 1 रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 6 छप्पर कुट (मिजोरम)
- 8 रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 9 होलिका/डोलजत्रा/मो. हजरत अली का जन्मदिन (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश)
- 10 होली
- 11 हड़ताल
- 12 हड़ताल
- 13 हड़ताल
- 14 दूसरा शनिवार
- 15 रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 22 रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 25 गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नव वर्ष
- 28 चौथा शनिवार
- 29 रविवार साप्ताहिक अवकाश