- Advertisement -
बरमाणा। पुलिस ने बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार बैरी नामक स्थान के पास बरमाणा पुलिस के कर्मचारी गश्त पर थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। दोनों ने पुलिस को देखा तो भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोका। जब तलाशी ली गई तो स्कूटर में दो गाड़ी की बैटरियां पाई गई। पुलिस के पूछने पर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
आरोपियों की पहचाान नितिन शर्मा व अंकुश महाजन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर स्कूटर को अपने कब्जे में लेकर धारा 379 व 34 आईपीसी की के तहत मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -