-
Advertisement
सीएंडवी वर्ग Language Teacher के बैचवाइज साक्षात्कार की तिथियां घोषित
कुल्लू। जिला कैडर से संबंधित सीएंडवी वर्ग भाषा अध्यापक (Language Teacher) के बैचवाइज साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीता राम बंसल ने बताया कि कुल्लू के उम्मीदवार संबंधित दस्तावेजों सहित 12 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे , बंजार के 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे तथा आनी के उम्मीदवार 14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा लोअर विंग कुल्लू के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: Jobs: डाक विभाग में मेरिट के आधार पर भरे जाएंगे 634 पद, यह है आवेदन करने की अंतिम तिथि
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचियों अनुसार साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिसमें भाषा अध्यापक सामान्य 2003, अनुसूचित जाति, 2008, अनुसूचित जनजाति (ST), 2003 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 2006 अन्य पिछड़ा वर्ग, 2005 तक के उम्मीदवारों को बैचवाइज साक्षात्कार (Batchwise Interview) हेतु बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार पत्र नहीं मिले हैं वह सीधे भी उपरोक्त वांछित वैच अनुसार काउंसलिंग में संबंधित एवं वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के दौरान उप शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) कुल्लू के कार्यालय में अथवा दूरभाष नंबर 01902-222679 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



