- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया में एक ऐसी झील (Lake) मौजूद है जहां एक जलपरी के होने का दावा किया गया है। बताया जाता है कि इस झील की मिट्टी का इस्तेमाल करने से सभी बीमरियां दूर हो जाती है। कई लोग अपनी बीमरियों के ईलाज के लिए इस झील की मिट्टी लेकर जाते हैं। कहा जाता है कि झील में मौजूद जलपरी के कारण ही लोगों को बीमारियों से राहत मिलती है।
बता दें, ये झील पेरू के हुआकाचाइना (Huacachina) में स्थित है और धीरे-धीरे दुनियाभर में टूरिस्टों के बीच पहचान पा रही है। यह झील ओएसिस ऑफ अमेरिका (Oasis of America) के नाम से मशहूर है और इसके आसपास रेत के ऊंचे टीले भी हैं। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी और मिट्टी में ऐसा जादू है कि इसके पानी में नहाने या फिर शरीर पर इसकी मिट्टी का लेप लगाने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
ये है झील के पीछे की कहानी
कहा जाता है कि जब एक राजकुमारी ने नहाने के लिए अपने कपड़े उतारे तो उसकी नजर अपने शीशे पर पड़ी जिसमें एक शिकारी उसकी तरफ बढ़ रहा था। वह अचानक वहां से भागने लगी और इसी बीच उसका शीशा वहीं गिर गया, जिसने बाद में एक झील का रूप ले लिया। माना जाता है कि वह राजकुमारी इसी झील में एक जलपरी के रूप में रहती है और सबकी बीमारियां ठीक कर देती है।
- Advertisement -