-
Advertisement
Vikas Dubey के दो और साथी Encounter में ढेर, प्रभात मिश्रा कानपुर, बउआ दुबे इटावा में मारा
Last Updated on July 9, 2020 by
नई दिल्ली। कानपुर मुठभेड़ को लेकर पुलिस एक्शन में है। अब मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी बउआ दुबे और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर (Encounter) में ढेर कर दिया है। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था। इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया। इसके अलावा इटावा में विकास दुबे (Vikas Dubey) के करीबी बउआ दुबे को मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बउआ दुबे ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था। उसके साथ तीन और बदमाश थे। पुलिस को लूट की जैसे ही खबर मिली, पुलिस ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया।
ये भी पढे़ं – विकास दुबे का भतीजा अमर दुबे STF से मुठभेड़ में ढेर, Kanpur Encounter में था शामिल
पुलिस और बउआ दुबे के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग (Firing) के दौरान बउआ दुबे को ढेर कर दिया गया। हालांकि, उसके तीनों साथी भागने में कामयाब रहे। इटावा पुलिस ने आस-पास के जिले को अलर्ट कर दिया है। बउआ दुबे पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। वह भी कानपुर शूटआउट का एक आरोपी था। वहीं, प्रभात मिश्रा के एनकाउंटर के बारे में बताते हुए आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस टीम प्रभात को लेकर फरीदाबाद से आ रही थी। रास्ते में गाड़ी पंचर हो गई। इस दौरान प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद हुए एनकाउंटर में प्रभात मारा गया है। कुछ सिपाही घायल हुए हैं।
पुलिस को खबर मिली थी कि फरीदाबाद (Faridabad) के एक होटल में विकास दुबे छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की थी। वहां विकास दुबे नहीं मिला था, लेकिन प्रभात मिश्रा और दो अन्य पकड़े गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि होटल से फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। प्रभात मिश्रा के पास से पुलिस ने चार असलहे बरामद किए थे। इसमें दो सरकारी असलहे थे, जिन्हें 2 जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद छीना गया था। यूपी पुलिस की टीम देर रात प्रभात मिश्रा को कानपुर ला रही थी। तभी वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया। गौर हो कि इससे पहले पुलिस ने विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था।