-
Advertisement
भारतीय महिला टीम का कॉन्ट्रैक्ट जारी, 15 साल की शेफाली वर्मा हुईं शामिल
Last Updated on January 17, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) ने 2019-20 सीज़न के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) को 50 लाख रुपए वाले ‘ग्रेड ए’ की जगह 30 लाख रुपए वाले ‘ग्रेड बी’ में रखा गया है। 37 साल की मिताली ने सितंबर 2019 में टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अभी भी वनडे टीम की कप्तान हैं और अगले साल होने वाले विश्व कप तक खेल सकती हैं। 15-वर्षीय शेफाली वर्मा (Shafali Verma) (ग्रेड सी) सालाना कॉन्ट्रैक्ट में जगह पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।
बीसीसीआई के इस सूची में तीन वर्ग हैं जिसमें ग्रेड ए में केवल हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को जगह दी गयी है जिसकी अनुबंध राशि 50 लाख रुपए है। ग्रेड बी के लिये यह राशि 30 लाख और ग्रेड सी के लिये 10 लाख रुपए है। मिताली, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, राधा यादव, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेम्मिाह रोड्रिग्वेज और तानिया भाटिया को बी-ग्रेड में रखा गया है। इसके अलावा वेदा कृष्णमूर्ति, पुनम राउत, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, डी हेमलता, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पुनिया और शेफाली वर्मा को सी-ग्रेड में शामिल किया गया है। पिछले ग्रेड-सी का हिस्सा रहीं मोना मेशराम को इस बार अनुबंध सूची से ही बाहर कर दिया गया है।