-
Advertisement
डॉ. राजेश शर्मा की माता के निधन पर #BCCI Treasurer Arun Dhumal ने जताया गहरा दुख
शिमला। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल (BCCI Treasurer Arun Dhumal) ने पहली मल्टी मीडिया कंपनी हिमाचल अभी अभी के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका बीती छह अक्तूबर को कांगड़ा स्थित निवास पर निधन हो गया था। अरूण धूमल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष उर्मिल शर्मा (Urmil Shrama) 74 वर्ष की थी तथा उन्होनें अपने कांगड़ा स्थित घर में अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रही थी।
ये भी पढ़ेः वित्त राज्यमंत्री Anurag Thakur ने डॉ. राजेश की माता के निधन पर जताया शोक
उर्मिल शर्मा,पंडित बालकृष्ण शर्मा (Pandit Balkrishna Sharma) की पत्नी व श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा (Shree Balaji Hospital Kangra) के सीएमडी डाॅ राजेश शर्मा (Dr.Rajesh Sharma) की माता थीं। वर्तमान में उर्मिल शर्मा की बहू कोमल शर्मा (Komal Sharma) नगर परिषद की अध्यक्ष (President) हैं। पंडित बालकृष्ण शर्मा परिवार का कांगड़ा में एक बड़ा नाम रहा है। कांगड़ा (Kangra) में कभी ना भुलाया जा सकने वाला ये परिवार हमेशा से ही समाजसेवा में आगे रहा है। इसलिए उर्मिल शर्मा के पति पंडित बालकृष्ण शर्मा को उनके कार्यों और कृतित्वों को देखते हुए उन्हें युग पुरुष कहा जाता है। अपने जीवन में समाज सेवा के इतने कार्य उन्होंने किए, कि लोग स्वयं ही उन्हें मसीहा के तौर पर देखने लगे थे। उर्मिल शर्मा बेहद मधुर स्वभाव की महिला थीं,वह नगर परिषद (Municipal Council) की अध्यक्ष रहते हुए भी हमेशा आमजन की भलाई के लिए ही काम करती रहीं।
