- Advertisement -
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद (Life imprisonment) में तब्दील कर दिया गया है। इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश जारी किए गए हैं, साथ ही आदेश लागू कराने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी है।
गौर हो कि 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ (Chandigarh) में सिविल सचिवालय के बाहर तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने उनकी कार को बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 16 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। मामले में बलवंत सिंह राजोआना को साल 2007 में सीबीआई की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। नवंबर 2017 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बलवंत सिंह राजोआना की बहन ने उनकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की थी, लेकिन याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
- Advertisement -