- Advertisement -
हरिपुरधार। निकटवर्ती गांव सौंफर में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है घायल व्यक्ति पशुओं के लिए चारा लेने गया था, उसी समय भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमला बुधवार सुबह 10 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सुखलाल पर भालू ने हमला किया तो उन्होंने बड़ी बहादुरी से खुद को बचाया और गांव लौटे। गांव वालों ने सुखलाल को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे सोलन अस्पताल रैफर कर दिया है।
108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी रजनीश ने बताया कि सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यक्ति का उपचार शुरू कर उसे अस्पताल पहुंचाया।
- Advertisement -