-
Advertisement
Beas | Mountains | Water Level |
Last Updated on June 9, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। भीषण गर्मी के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से व्यास नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। इसके कारण अचानक से मंगलवार देर रात को पंडोह में व्यास नदी पर बने बांध में पानी का स्तर अधिकतम पर पहुंच गया। जिसको देखते हुए पंडोह डैम से बुधवार सुबह तड़के लगभग 3 बजे प्रबंधन ने नदी में पानी छोड़ दिया है। जिसके चलते मंडी शहर व इसके आस-पास इलाकों में भी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बीबीएमबी पंडोह प्रबंधन ने डैम से नीचे वाले क्षेत्रों के लोगों से सचेेत रहने की अपील की है ताकि किसी प्रकार के जान-माल का खतरा न हो।