-
Advertisement
Bhagwant Mann | Irresponsible | Harshvardhan Chauhan |
शिमला। हिमाचल को पानी रोकने की सलाह देने वाले पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर पलटवार करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इसे गैर जिम्मेदाराना और बचकाना बयान करार दिया है। बता दें भारी बरसात के बाद पंजाब में भी बाढ़ के हालात हैं ऐसे में भगवंत मान ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि पानी पर सेस लगाने और 7 फीसदी रॉयल्टी मांगने वाला हिमाचल अपना पानी रोक कर बताए। इस पर पलटवार करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पानी तो नीचे की ओर ही बहेगा ऐसे संकट के समय में जब भारी बरसात से बड़ा नुकसान हुआ है ऐसे मुश्किल समय में सीएम पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान का यह बयान गैर जिम्मेदाराना और पूरी तरह बचकाना है।
