- Advertisement -
शिमला। राजधानी के एक निजी स्कूल में भाई-दूज पर्व का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्नों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी को भाई दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों को इस पर्व को मनाए जाने के महत्व पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाई दूज (Bhai dooj ) का पर्व भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित पर्व है, जिसे बड़ी श्रद्धा और परस्पर प्रेम के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद, भाई दूज ऐसा दूसरा त्योहार है, जो भाई-बहन के अगाध प्रेम को समर्पित है। इस दिन भाई को तिलक लगाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराने से परस्पर प्रेम तो बढ़ता ही है, भाई की उम्र भी लंबी होती है।
- Advertisement -