-
Advertisement
भारतीय किसान संघ केंद्र सरकार के खिलाफ 8 को करेगा धरना- प्रदर्शन
Last Updated on September 3, 2021 by saroj patrwal
शिमला। भारतीय किसान संघ(Bharatiya Kisan Sangh) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ किसानों के मुद्दों को लेकर 8 सितंबर को देश भर में 555 जिलों पर प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने शुक्रवार को शिमला में दी। सोमदेव शर्मा ने कहा कि आज किसानों ( farmers) की हालत खराब है। किसानों की दशा सुधारने और उन्हें उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ 8 सितंबर को पूरे देश में 555 जिलों में प्रदर्शन करेगी। डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी सौपेंगे। केंद्र सरकार जो न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 फसलों पर देती है, उसमें हिमाचल( Himachal) में उगने वाले मुख्य फल और सब्ज़ियाँ एक भी शामिल नहीं है ऐसे में प्रदेश में अदरक, टमाटर,लहसुन, गोभीआदि की फसलें लगाकर किसान तबाह हुए हैं। क्योंकि उनको उनकी फसलों का उचित दाम बाज़ारों में नहीं मिल पाए और लागत मूल्य की वसूली भी नहीं हो पायी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कांग्रेस ने कुमारसेन में अडानी के सीए स्टोर के बाहर किया प्रदर्शन
सोमदेव ने कहा कि उनकी मांग है कि एक एक्ट बनना चाहिए, जिसमें रेट तय होना चाहिए। किसानों को उनका न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। किसानों को नुकसान ना हो और यदि कोई इससे नीचे खरीदता है तो एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि वर्तमान में चाहे बागवान हो या किसान सबको न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कई राज्य में स्थिति बेहतर है लेकिन ज्यादातर किसानों को नुकसान ही हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने कहा है कि किसानों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो भारतीय किसान संघ एक बड़ा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 महीने से राजधानी दिल्ली के पास किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group