- Advertisement -
चंबा। भरमौर-हड़सर मार्ग छोटे वाहनों के लिए भी मार्ग बहाल कर दिया है। पहले इसे सिर्फ पैदल यात्रियों (Pedestrians) के लिए बहाल किया गया था। बता दें कि रविवार रात भारी बारिश के चलते परघांला में पुलिया बहने के बाद सैकड़ों यात्री सड़क के आर-पार फंस गए थे। इसके कुछ घंटे बाद प्रशासन ने भी एहतियाती तौर पर मणिमहेश यात्रा को रोक दिया था।
इसके लिए तुनुहट्टी, लाहड़ू, चंबा तथा चुवाड़ी समेत जिले के सभी प्रवेशद्वारों पर मणिमहेश यात्रियों (Manimahesh pilgrims) को रोक दिया गया था। लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर चलाया और पैदल यात्रा को बहाल किया जिससे हजारों मणिमहेश यात्रियों को राहत मिल पाई।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें …
- Advertisement -