- Advertisement -
bhoranj byelection : शिमला। भोरंज उपचुनाव में बीजेपी के किले को भेदने के लिए कांग्रेस ने रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए वन बूथ 10 यूथ के तहत जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि युवा कांग्रेस ने भोरंज उपचुनाव के प्रचार का जिम्मा हमीरपुर जिला के युकां प्रभारी विनोद जिन्टा को सौंपा है। इसके अतिरिक्त हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युंका पदाधिरियों की पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार की समीतियां भी बना दी गई हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि समीरपुर, पंजोत, बगवाडा, दाड़ी और बराडा ग्रांम पंचायतों की जिम्मेदारी रणबीर राणा, अंकुश पठानिया, मनिन्द्र सिंह कटोच, पुनीत वर्मा और अखिलेश चौधरी को दी गई है।
दरबियाड, खज्जियां, टिक्कर और डिम्मी पंचायतों की जिम्मेदारी अंकुश कालिया, प्रीतपाल सिंह बेदी, रोहन कालिया और मनोज कुमार को दी गई है। चंबोह, कोट, बजरोह और बधानी पंचायतों की जिम्मेदारी अदित्य शरद गौरू, आशा ठाकुर, सुनील कुमार गट्टू, और रिपना कलसाइक को दी गई है। दादू, हनोह, चपलाह और धीरार पंचायत की जिम्मेदारी अनिल शर्मा, सचिन वर्मा, अखिल गुप्ता और पंकज कुमार को दी गई है। केहरवीन, अम्मान, धनवान, सधरैन और भोरंज पंचायतों की जिम्मेदारी सुक्रांत भाटिया, शम्मी सोनी, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा और विशाल राणा को दी गई है।
मेहल, कारहा, खरवाड, पट्टा और नन्धान पंचायतों की जिम्मेदारी विनोद जिन्टा, विजय कुमार, राहुल मैनन, गौरव शर्मा और राकेश गोल्डी को दी गई है। झरलोग, भोंऊखर, कडोहता, भकेरा और टिक्करी-मिंहासन पंचायतों की जिम्मेदारी शेखर सेठी, अभिषेक राणा, आशीष ठाकुर, रितेश ठाकुर और सुदेश वोहरा को दी गई है। मुंडखर, जाहू और बढेयार पंचायतों की जिम्मेदारी यदुपति ठाकुर, सुनील शर्मा, माधव सूद और पंकज कपूर को दी गई है।
भलवानी, भन्वीन, लग-मन्वीन और लुददर-महादेव पंचायतों की जिम्मेदारी संजू डोगरा, विवेक कुमार, रवि ठाकुर और सुरेश कुमार को दी गई है। इसी तरह ग्रांम पंचायत धमरोल, गरसार, कक्कर, भूक्कर और अमरोह के लिए अजय मोदगिल, गुरनाम सिंह, कुलदीप और ओ.पी सैणी को जिम्मेदारियां दी गई हैं। विक्रमादित्य सिंह ने सभी से आह्वान किया है कि वे तुरन्त अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में स्थानीय नेताओं के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भोरंज उपचुनाव कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतेगी।
उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लोग बीजेपी के जीत के दावे और भ्रम को इस बार तोड़ेंगे। प्रदेश में बीजेपी का कोई भी दुष्प्रचार काम नहीं आएगा। प्रदेश के लोग झूठ का नहीं सच का साथ देते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि केंद्र की प्रदेश के प्रति बेरुखी के बावजूद सीएम वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में विकास के जो आयाम स्थापित किए हैं उसी काम व आयाम पर इस वर्ष होने वाले आम विधानसभा चुनावों में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी।
- Advertisement -