- Advertisement -
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन (BJP-JJP alliance) सरकार राज्य को कर्ज में डुबोने का काम कर रही है। प्रदेश पर 1.98 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। उनका कहना है कि प्रदेश का हर बच्चा अपने सिर पर 80 हजार का कर्ज लेकर जन्म लेता है। उन्होंने ये जानकारी अपने मीडिया अकाउंट से दी है उनका कहना है कि उन्हें बजट सत्र में बोलने की इजाजत नहीं मिली ऐसे में वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं।
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- प्रदेश पर जो 1.98 लाख करोड़ का कर्ज है उसके बारे में सीएम मनोहरलाल खट्टर (CM Manoharlal Khattar) सरकार श्वेत पत्र जारी करे, ताकि पता लगे कि छह साल में इतना कर्ज कहां खर्च किया गया? उन्होंने कहा कि 2013-14 में प्रदेश पर 60,300 करोड़ रुपए का कर्ज था, मगर इस साल पेश किए बजट में 1.98 लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिखाया गया है। उन्होंने कहा पहले हरियाणा को समृद्ध राज्यों में देखा जाता था मगर अब इसकी गिनती कर्जवान राज्यों में होती है। उन्होंने कहा- ‘सरकार कर्ज लो और घी पियो की नीति पर आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही सरकार को नसीहत दी कि पगड़ी गिरवी रखकर कर्ज नहीं लेना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की इंडस्ट्रियल ग्रोथ भी लगातार कम होती जा रही है। यही वजह है कि हरियाणा में बेरोगारी 28 फीसदी तक हो गई है।’
- Advertisement -