- Advertisement -
नई दिल्ली। Mothers Day पर एक ओर जहां पूरी दुनिया में लोग अपनी मां का शुक्रिया अदा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक शख्स ऐसा था जिसने PM Modi और उनकी मां को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी कर डाली। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि चर्चित रियलिटी शो होस्ट राम सुब्रमण्यन हैं। दरअसल, राम सुब्रमण्यन ने अपने ट्विटर हैंडल Voice Of Ram पर PM Modi और उनकी मां को लेकर ऐसा ट्वीट किया, जिसमें बेहद आपत्तीजनक व अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। अपने ट्वीट में राम सुब्रमण्यन ने लिखा, नरेंद्र मोदी की मां ने अबॉर्शन पर विचार किया होता तो यह भारत के हर बेटे के लिए बेहतरीन तोहफा होता। इस ट्वीट के साथ ही हैश टैग यानी # MothersDay का इस्तेमाल भी किया गया। राम सुब्रमण्यन द्वारा यह ट्वीट पोस्ट किए जाने के बाद उनकी जमकर निंदा की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि इस ट्विटर अकाउंट से अक्सर PM Modi के खिलाफ टिप्पणियां की जाती हैं। वहीं कुछ लोगों ने राम सुब्रमण्यन के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग भी की है। बता दें कि, राम सुब्रमण्यम एक जाने माने रियलिटी शो के होस्ट रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व में वे आम आदमी पार्टी से भी जुड़े थे।
- Advertisement -