- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके में एक बार फिर गोली चलने की वारदात हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी शख्स को अपनी हिरासत में ले लिया है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था।
A man fired a shot towards #ShaheenBagh protesters from Sarita Vihar end. #ShaheenBaghProtest pic.twitter.com/8ajDVpuPMk
— CAA / NRC Protest Info. (@NrcProtest) February 1, 2020
गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने गाड़ी में बिठाए जाने से पहले कहा, ‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’ बताया जा रहा है कि आरोपी दल्लुपुरा का रहने वाला है। आरोपी का नाम कपिल बताया जा रहा है।
- Advertisement -