- Advertisement -
Accident: पांवटा साहिब। यहां पर ग्राम शिवपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल सवार नशे की हालत में था। रात के समय वह तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहा था और बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद वहां से गुज़र रही 108 एंबूलेंस के कर्मचारियों ने उसे देखकार फौरन सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पाई गई दुर्घटनाग्रस्त मोटसाइकिल पर भी कोई नंबर नहीं था और न ही पुलिस को घायल की जेब से कोई पहचान पत्र मिला है। अस्पताल में पर तैनात डा. कमाल पशा ने बताया कि व्यक्ति नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल चला रहा था, जोकि दुर्घटनाग्रस्त हो गया है तथा उसे काफी गम्भीर चोटें भी आई हैं। जिसके चलते उसके चेहरे पर काफी चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को तुरंत ही नाहन रेफर कर दिया गया था।
- Advertisement -