- Advertisement -
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत भनेई पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारकर दी। इसमें साइकिल सवार को गंभीर चोटें लगी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक (Bike) के चालक अभिषेक पठानिया पुत्र मनजीत सिंह निवासी पलोहड़ा ने जवाली (Jawali) से भरमाड़ की तरफ जाते समय भनेई पेट्रोल पंप के पास जा रही साइकिल (bicycle) को पीछे से टक्कर मार दी।
इससे साइकिल सवार प्रेम सिंह पुत्र नानक चंद निवासी भगलाहड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रेम सिंह को सिविल अस्पताल जवाली (Jawali Hospital) में लाया गया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौका पर पहुंच कर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करके रेफर कर दिया है।
डीएसपी (DSP) जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -