- Advertisement -
ऊना। शहर से सटे मलाहत में वाहन सवार ने पांच साल के मासूम को रौंद डाला। घटना में घायल बच्चे को गंभीर हालत में रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पीरिनगाह रोड स्थित मलाहत गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह चल रहा था। करीब आधी रात को जब सभी लोग पंडाल से निकल कर अपने घरों की ओर जा रह थे।
इसी दौरान मलाहत निवासी राजीव कुमार का पांच साल का बेटा हनीश रोड पर जा रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। हादसे के फौरन बाद अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। वहीं, घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- Advertisement -