-
Advertisement
जवाली: नंढोली में टकराए Car-Bike, एक की गई जान-दूसरा घायल
रविन्द्र चौधरी, जवाली। जिला कांगड़ा के पुलिस थाना जवाली के तहत 32 मील-रानीताल मार्ग पर नंढोली में एक बाइक (Bike) और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे (Accident) में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार को मामूली चोटें लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार रानीताल से 32 मील की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से जा रहा बाइक सवार नंढोली में बाइक से नियंत्रण खो बैठा और विपरित दिशा में जाकर कार के साथ जा टकराया। जिसमें बाइक चालक मनीश हरनोट (28) पुत्र मलकियत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवार विपिन कुमार निवासी हरसर को मामूली चोटें आईं हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी ही दुकान के पंखे में तार से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौका पर पहुंची तथा वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी जवाली (DSP Jawali) ओंकार चन्द ने बताया कि बाइक व कार की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई है, जबकि सवार विपिन कुमार को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

