- Advertisement -
नाहन। रेणुकाजी के साथ लगते ददाहू-तिरमली मार्ग पर बुधवार को बाइक दुर्घटना (Bike Accident) में एक युवक गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर (Medical College Nahan Refer) किया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को विनोद ठाकुर (21) पुत्र सागर सिंह निवासी तिरमली अपनी बाइक से ददाहू आ रहा था। इस दौरान जलाल पुल के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराती हुई सडक़ से नीचे जा गिरी।
इस दुर्घटना में विनोद कुमार को टांग और कंधे में गंभीर चोटें आई है। घायल युवक को 108 एंबूलेंस की सहायता से ददाहू अस्पताल (Hospital) लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार (treatment) के बाद गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। एसएचओ देवी सिंह नेगी ने दुर्घटना सडक़ दुर्घटना में युवक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
- Advertisement -