- Advertisement -
ऊना। जिला के गांव डंगोली में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र मलकीयत (37) निवासी बरनोह के रूप में हुई है। विजय बाइक पर सवार हो कर अपने घर की ओर जा रहा कि घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी विजय कुमार रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि डंगोली के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में विजय को गंभीर चोटें पहुंची। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लेागों की मदद से विजय कुमार को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया लेकिन विजय ने दर्द के ताव न सहते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऊना। बंगाणा क्षेत्र के गांव खुरवांई में करंट लगने से एक कामगार घायल हो गया। घायल कामगार को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार खुरंवाई निवासी विजय कुमार अपने ही गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइनों की मरम्मत कर रहा था। तभी खंभे से उसे जोरदार करंट लगा। जिससे विजय नीचे जमीन पर आ गिरा।
इस हादसे में विजय को गंभीर चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पीडि़त को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
- Advertisement -