- Advertisement -
राजगढ़। उपमंडल राजगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी मुताबिक विकास खंड राजगढ़ के तहत जघेड़-पिरन सड़क पर एक बाइक दुघर्टनाग्रस्त हो गई। रणवीर सिंह पुत्र जातीराम निवासी पालशाला, सनोरा पंचायत अपनी बाइक एचपी64-5501 पर कामकाज के सिलसिले में जा रहा था कि अचानक बाइक हादसे की शिकार हो गया।
बताया जा रहा है कि सड़क की खस्ताहालत के चलते ये हादसा हुआ। इससे पहले भी इस सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं। राजगढ़ पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजगढ़ पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….
- Advertisement -