-
Advertisement
Inter State Bus Service जल्द होगी शुरू, बाहरी राज्यों के अधिकारियों से चल रही बात
Last Updated on September 22, 2020 by Deepak
शिमला। प्रदेश सरकार जल्द ही बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा (Bus Service) शुरू करेगी। इसके लिए बाहरी राज्यों के आला अधिकारियों से बात की जा रही है। यह जानकारी आज परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही बाहरी राज्यों में बस सेवा शुरू करने के लिए बाहरी राज्यों के मंत्रियों, परिवहन विभाग और रोडवेज के आला अधिकारियों से बात कर रही है। इसके अलावा बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए एसओपी (SOP) भी तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अटल टनल रोहतांग में बस का सफल ट्रायल, रोड फिटनेस कमेटी ने दी हरी झंडी
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संकट के चलते पिछले 7 माह से अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद है। ऐसे में परिवहन निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। प्रदेश से करीब 650 रूटों पर बाहरी राज्यों को बसें चलती थीं, जिससे करोड़ों रुपये का कारोबार होता था। जानकारी के अनुसार पहले निगम की एक दिन की कमाई 2.50 करोड़ से 2.70 करोड़ की थी, लेकिन अब यह प्रतिदिन 35 से 40 लाख तक ही सीमित रह गई है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर (Transport Minister Bikram Singh) ने बताया कि बाहरी राज्यों के मंत्रियों से बात की जा रही है।