-
Advertisement
Bikram Thakur | Slogans | CM Sukhu |
Last Updated on December 29, 2022 by Neha Raina
पूर्व मंत्री एवं बीजेपी विधायक बिक्रम ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेसजनों में उठा ज्वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर सुंदरनगर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस लीगल के महासचिव पंडित अरुण प्रकाश के नेतृत्व में ललित चौक पर विधायक बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका गया। इस मौके पर कांग्रेस लीगल सेल के सदस्यों द्वारा बिक्रम ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।