विधायक मां के दरबार में …..
Update: Sunday, April 8, 2018 @ 7:05 PM
बिलासपुर। विधायक सुभाष ठाकुर ने परिवार सहित मां नैना देवी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जितना भी पर्यटन कुल्लू मनाली की तरफ जाता है वह बिलासपुर में भी रूके इसके लिए यहां पर पर्यटन की दृष्टि से संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए जो भी जरूरी होगा वह किया जाएगा।