- Advertisement -
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के जन्मदाता बिल गेट्स (Bill Gates ) को बड़ा झटका लगा है। वह दुनिया में अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पिछले सात साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिल गेट्स तीसरे स्थान पर आए हैं, जिससे की उनसे दुनिया के दूसरे अमीर (rich) व्यक्ति होने का खिताब छीन लिया गया है। आंकड़ों के अनुसार बिल गेट्स तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnalt) अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट टॉप 3 क्लब में शमिल हुए हैं।
गौरतलब हैं कि बर्नार्ड अर्नाल्ट की पहचान लग्जरी गुड्स कंपनी के चेयरमैन के तौर पर होती है। 70 साल से यह कंपनी काफी चर्चित हैं। अर्नाल्ट ने इस साल नेटवर्थ में 39 अरब डॉलर जोडे़ हैं। जिससे उन्होंने दुनिया के अमीरों में दूसरा स्थान हासिल किया हैं। अगर अर्नाल्ट की संपति (Property) यूं ही लगातर बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं की जब अर्नाल्ट अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर होंगे। वहीं बिल गेट्स की संपति 107 बिलियन डॉलर (107 billion dalers) रह गई है, जिससे उनको दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसका पड़ा।
- Advertisement -