-
Advertisement
बर्थ-डे पार्टी पड़ गई महंगी, Chamba के आठ वार्ड सील- बाजार भी बंद
Last Updated on August 8, 2020 by Sintu Kumar
चंबा। स्थानीय शहर के धड़ोग व कसाकड़ा मोहल्ला में एक बर्थ-डे (Birthday) पार्टी व एक अन्य कार्यक्रम ने जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसी के चलते जिला प्रशासन ने चंबा (Chamba) शहर के आठ वार्डों को पूरी तरह से सील कर दिया है। इन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, बाकी वार्डों को बफर जोन में शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन में मूवमेंट (Movement) पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। साथ ही जरूरी वस्तुओं की दुकानों के अलावा अन्य दुकानें बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था एक हफ्ते के लिए की है। इस दौरान एक्टिव केस फाइंडिंग (Active Case Finding) अभियान के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान छेड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना मामलों ने बढ़ाई मुश्किलें, Una में विजिलेंस ऑफिस के बाद Dialysis Center भी सील
डीसी चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि आज चंबा में 45 कोरोना (Corona) पॉजिटिव मामले आए हैं। यह पहले पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी व सेकेंडरी कांटेक्ट से हैं। उन्होंने बताया कि धड़ोग व कसाकड़ा वार्ड काफी तंग क्षेत्र हैं। यहां पर एक बर्थ-डे पार्टी व एक अन्य कार्यक्रम हुआ था। इसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया था। इसी वजह से यह मामले आए हैं। आलाधिकारियों से चर्चा कर शहर में कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि धड़ोग व कसाकड़ा वार्ड पहले से ही कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, चौगान, हटनाला, जनसाली, चौंतड़ा, सुराड़ा व सपड़ी वार्ड को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। यहां पर जरूरी सेवाओं के अलावा हर तरह की मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, बाकी वार्ड को बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से सख्ती होगी। बफर जोन में कुछ हिदायतों को लोगों को मानना होगा। इन एरिया में एक्टिव केस फाइंडिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग का अभियान छेड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः BJP के एक और नेता निकले कोरोना पॉजिटिव, सुखराम चौधरी के आए थे संपर्क में
उन्होंने कहा कि अगर कोई पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वह खुद जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दे सकते हैं। जो लोग पॉजिटिव व्यक्ति के साथ लंबे समय तक संपर्क में आए हैं तो वह जानकारी देकर खुद ही घर में आइसोलेट (Isolate) हो जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद नहीं होंगी। वहीं बाकी सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। होम डिलीवरी (Home Delivery) की सुविधा पहले की तरह ही मिलेगी। इसके अलावा वार्डों को सैनिटाइज करने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी आधे कर्मचारी ही आएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अगर उनका कोई कार्यक्रम है तो वह इसे स्थगित करें। डीसी चंबा विवेक भाटिया ने लोगों से ना घबराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन का सहयोग करें।