-
Advertisement
Chamba BJP जिला अध्यक्ष योगराज शर्मा का PGI में निधन, CM Jai Ram ने जताया शोक
Last Updated on January 24, 2021 by Vishal Rana
चंबा। बीजेपी को चंबा जिला में मजबूरी प्रदान करने वाले बीजेपी जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा (BJP Chamba district president Yograj Sharma) का देर रात निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में देर रात करीब दो आखिरी सांस ली। योगराज शर्मा पिछले काफी कई महीनों से अस्वस्थ थे। जिलाध्यक्ष के निधन पर जिला बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से जिला मुख्यालय चंबा (Chamba) लाया गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। योगराज शर्मा के निधन से पत्नी रीना, दो पुत्र और बुजुर्ग माता-पिता बेहद दुखी हैं। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने भी बीजेपी जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: चौपाल में आधी रात को हुआ #Accident दो की गई जान , तीन हुए गंभीर घायल
हमारे संगठन के साथी एवं जिला चंबा भाजपा के अध्यक्ष श्री योगराज शर्मा जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं।
आज पार्टी ने एक कर्मठ, परिश्रमी एवं ईमानदार कार्यकर्ता को खोया है, इस क्षति की भरपाई कठिन है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/Z7A5nw4g4m
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 24, 2021
बता दें कि योगराज शर्मा अपने कॉलेज व विश्वविद्यालय के दिनों में एबीवीपी (ABVP) के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। वह धर्मशाला कॉलेज से एससीए चुनावों (SCA Election) के दौरान अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। वह पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष भी रहे हैं। योग राज शर्मा पहले पांगी के ऐसे युवा थे, जिन्हें कम उम्र में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने जिला चंबा के अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। योग राज शर्मा ने जिला बीजेपी का अध्यक्ष पद संभालते ही पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात कार्य किया। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह बीजेपी संगठन के साथी एवं जिला चंबा के बीजेपी अध्यक्ष योगराज शर्मा के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठए परिश्रमी एवं ईमानदार कार्यकर्ता खोया है। इस क्षति की भरपाई करना कठिन है। उन्होंने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करे।