-
Advertisement
BJP अध्यक्ष नड्डा ने खेला बड़ा दांव: Delhi समेत तीन राज्यों के पार्टी अध्यक्ष बदले
Last Updated on June 2, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बड़ा दांव खलते हुए तीन राज्यों के पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी अध्यक्ष के आदेश पर दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मणिपुर (Delhi, Chhattisgarh and Manipur) के बीजेपी अध्यक्ष को बदल दिया गया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को हटाकर उनकी जगह पर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंप दी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की कमान दी गई है।
कौन हैं आदेश गुप्ता, जिन्हें बनाया गया दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष
आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में काउंसलर हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने इस बारे में एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए इस बात का ऐलान किया है। मनोज तिवारी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनका कार्यकाल पूरा हो चुका था।
यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष Nadda इस माह में कर सकते हैं नई टीम का गठन
गौरतलब है कि पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा था। इस दौरान पार्टी के बड़े नेटा भी चुनावी जंग में कूदे थे लेकिन बीजेपी को ‘आप’ के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही इस बात को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था कि मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। हालांकि पार्टी ने चुनाव संपन्न होने के महीनों बाद यह निर्णय लिया है।
कौन हैं विष्णुदेव साय, जिन्हें बनाया गया छत्तीसगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णुदेव साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। विष्णुदेव साय आदिवासी हैं।